Loading...

सोलन पुलिस ने 5.5 लाख के गहने और मोबाइल चोरी के आरोपी को दबोचा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Feb 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

देहुघाट से आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं चोरी के कई मामले

सोलन – सोलन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5.5 लाख रुपये के गहने और मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी सैमुअल को देहुघाट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और चोरी की पूरी घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

पहले भी चोरी के मामलों में रहा है संलिप्त

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, सैमुअल पर पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप लगे हैं।

जांच में जुटी पुलिस, और खुलासों की उम्मीद

सोलन पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य मामलों में भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों को रोका जा सके।