Loading...

सोलन पुलिस ने PIT NDPS एक्ट के तहत पहली बार आदतन नशा तस्कर पर कसा शिकंजा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Apr 2025 • 1 Min Read

चार मामलों में जमानत पर होने के बावजूद करता था नशा तस्करी, पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी

सोलन

प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन
जिला सोलन पुलिस ने पहली बार PIT NDPS Act 1988 के तहत आदतन नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस कड़ी में हितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू को तीन महीने की जेल में भेजा है।

चार मामलों में पहले से दर्ज हैं केस
हितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू के खिलाफ चार नशा तस्करी के मामले पहले से दर्ज हैं और वह सभी में जमानत पर था। इसके बावजूद वह लगातार नशा तस्करी की गतिविधियों में लिप्त पाया गया।

लगातार नशा तस्करी में सक्रिय था आरोपी
पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपी रिंकू जमानत का लाभ उठाकर बार-बार नशा तस्करी के कार्य में शामिल हो रहा था। ऐसे में पुलिस ने PIT NDPS Act के तहत उसकी गतिविधियों को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया है।

सोलन पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
जिला पुलिस की यह कार्यवाही PIT NDPS Act 1988 के तहत की गई है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।