Loading...

सोलन बाजार बंद : हिंदू संगठनों की रोष रैली

PARUL • 16 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

सोलन बाजार आज बंद है, क्योंकि विभिन्न हिंदू संगठनों ने संजौली मस्जिद विवाद और प्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर रोष रैली निकाली है। बाजार में दोपहर 12:00 बजे तक जरूरी सामान को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रखी गई हैं।

हिंदू संगठनों और कारोबारियों ने बाजार में रोष रैली निकाली और प्रशासन से प्रवासियों के पंजीकरण की मांग उठाई। इस दौरान हिंदू संगठनों ने जोरदार नारेबाजी भी की।