सोलन में अज्ञात वाहन से टकराई कार, हादसे में….
HNN/ सोलन
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है।
मामला जिला सोलन के राजगढ़ रोड पर ठोडो ग्राउंड व गज बाजार को जाने वाले रास्ते के समीप का है, यहां एक कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।
हालाँकि गनीमत यह यही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक कार (CH 01BW-0178) राजगढ़ रोड पर ठोडो ग्राउंड व गज बाजार में किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।
गनीमत यह रही कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे कोई बड़ा हादसा पेश नहीं आया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।