Loading...

सोलन में ठगी के दो मामले सामने आए : पार्ट टाइम जॉब और बीसीए एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी

PARUL • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

सोलन में पार्ट टाइम जॉब और बीसीए की एडमिशन के नाम पर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में कांगड़ा के एक व्यक्ति से पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 19.75 लाख रुपए की ठगी की गई है। दूसरे मामले में नालागढ़ निवासी एक व्यक्ति से बीसीए की एडमिशन के नाम पर 1.50 लाख रुपए की ठगी की गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले मामले में अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप और टैलीग्राम के जरिए पार्ट टाइम जॉब के नाम पर पैसे मांगे गए। दूसरे मामले में फेसबुक स्टोरी के जरिए बीसीए एडमिशन एजैंट की स्टोरी से प्रभावित होकर पैसे मांगे गए।

पुलिस अधिकारी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले दर्जकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने और अज्ञात लोगों से पैसे लेन-देन करने से बचने की सलाह दी है।