Loading...

सोलन में प्रदर्शन के दौरान हिंदू समाज के नेताओं पर मामले दर्ज

NEHA • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

सोलन में हिंदू समाज के नेताओं और व्यापार मंडल अध्यक्ष पर पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। प्रदर्शन के दौरान तय रूट से बाहर जाने और विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने के कारण मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने माल रोड पर एक व्यक्ति के साथ हाथापाई की और समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक नारेबाजी की। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने दुकानों पर क्रॉस के निशान लगाए और कुछ दुकानों के बाहर होर्डिंग को तोड़ दिया।

पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के कारण पुलिस ने हिंदू समाज के नेताओं और व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मामले दर्ज किए हैं।