लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोलन में मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित

PARUL | 12 सितंबर 2024 at 7:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना की अनुपालना में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के उप-निर्वाचन के लिए जिला के विकास खंड नालागढ़, कंडाघाट एवं कुनिहार के मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा जारी सूचना के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के उप-निर्वाचन के लिए विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बधोखरी के वार्ड नंबर 04, बधोखरी के लिए राजकीय उच्च विद्यालय बधोखरी को मतदान केंद्र बनाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी के वार्ड नंबर 07, ज्यावला के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरड़हट्टी एवं ग्राम पंचायत पटटा के वार्ड नंबर 04, काथला के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंजल को मतदान केंद्र बनाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]