सोलन में मोरपेन लैबोरेट्री में आग लगी, सभी कर्मचारी सुरक्षित
HNN/सोलन
जनपद सोलन के परवाणू स्थित मोरपेन लैबोरेट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। आग सबसे पहले निचली मंजिल से शुरू हुई, जिससे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचा ली। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
फायर ब्रिगेड की परवाणू यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। सभी कर्मचारी अब फैक्ट्री के बाहर सुरक्षित खड़े हैं।
प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। मोरपेन लैबोरेट्री में आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।