Loading...

सोलन में युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम, गई जान..

Ankita • 21 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतक के शव का सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक के पिता धर्म सिंह ने बताया कि 18 जून को उनका बेटा अपनी माता को लेकर ननिहाल गया था और 19 जून को घर लौटा था। सुबह जब वह काम पर जाने के लिए तैयार हुए तो अपना बैग लेने बेटे के कमरे में गए।

जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा तो उनका बेटा चंद्र दत्त कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।