सोलन में युवती ने उठाया यह खौफनाक कदम, गई जान….
HNN/ सोलन
सोलन जिले के कथेड़ में एक युवती रितिका ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी व सदर सोलन की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर रितिका का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया।
जांच के दौरान पता चला कि रितिका के पिता कृष्ण चंद शिवालिक बायोमेटल फैक्टरी में काम करते हैं और उसकी मां कथेड़ में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। रितिका सोलन में कंप्यूटर कोर्स कर रही थी।
घटना वाले दिन मकान मालिक ने कृष्ण चंद को फोन पर बताया कि रितिका ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। कृष्ण चंद तुरंत घर पहुंचे और मकान मालिक व अन्य परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला, जहां उन्होंने रितिका को मृत पाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रितिका के शव को नीचे उतारा और जांच की। रितिका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले, सिर्फ गले पर फंदे के निशान पाए गए। कमरे में कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया। रितिका के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। मामले की पुष्टि सोलन एसपी गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।