सोलन में 26 वर्षीय युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, गई जान
HNN/ सोलन
जिला सोलन में एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि युवती ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक युवती की पहचान ज्योति ठाकुर (26) निवासी तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें उन्होंने अभी तक किसी पर शक नहीं जताया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतका कमरे में अकेली रहती थी और कंपनी के लिए घर से ही ऑनलाइन काम करती थी।
पुलिस चौकी को क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि धोबी घाट से एक युवती को जहरीला पदार्थ खाने के मामले में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ममले की जांच शुरू की।