Loading...

सोलन विधानसभा क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूची जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Jan 2025 • 1 Min Read

एक सप्ताह तक सभी मतदान केंद्रों और कार्यालयों में उपलब्ध

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 के तहत तैयार की गई है। इस बात की जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन ने दी।

कहां उपलब्ध है सूची:
यह फोटोयुक्त मतदाता सूची उपमंडलाधिकारी कार्यालय सोलन, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय (सोलन, कंडाघाट और ममलीग) सहित सोलन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर एक सप्ताह तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

मतदाताओं से आग्रह है कि वे सूची में अपने नाम और विवरण की जांच करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए संबंधित कार्यालयों से संपर्क करें।