लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डांस चैंपियनशिप से सजी हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 20 सितंबर 2025 at 5:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में युवाओं का जोश और आधुनिक कला की चमक देखने को मिली। 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मौजूदगी और शानदार डांस परफॉर्मेंस ने माहौल को यादगार बना दिया।

सोलन

इन्फ्लुएंसर और डांस का धमाल
कार्यक्रम में हिमाचल के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हुए, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को खास बनाया। वहीं, हिमाचल डांस चैंपियनशिप में चुने हुए करीब दो दर्जन डांस पेश किए गए। इन प्रस्तुतियों का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर नवीन पॉल जॉनी ने किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

संगीत और नाटियों का आनंद
रामपुर के गायक राजीव शर्मा की नाटियों ने दर्शकों को देर तक झूमने पर मजबूर किया। जालंधर दूरदर्शन की कलाकार डोनी राणा के पंजाबी गीत, कुल्लू के गायक दीपक जनदेवा और सोलन की गायिका सुमन सोनी के गीतों ने भी खूब तालियां बटोरी।

विशिष्ट अतिथि और स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एचआरटीसी वाइस चेयरमैन अजय वर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डायनामिक युवा मंडल के पदाधिकारियों ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]