सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद 20 वर्षीय युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
HNN/ऊना
जिला ऊना के उपमंडल हरोली एक अंतर्गत आने वाले एक गांव से 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसी क्षेत्र के एक युवक ने उसे बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया कि युवक ने उसकी मां के गहने भी ले लिए और जब वह उन्हें वापिस मांगने लगी तो युवक उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब आरोपी ने उसकी मां के गहने वापिस नहीं दिए तो पीड़िता ने उससे तंग आकर बीते 1 अक्तूबर को जहरीला तरल पदार्थ पी लिया।
जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर पीड़िता उपचाराधीन है। वहीं सुचना मिलते ही हरोली पुलिस की टीम पीजीआई के लिए रवाना हुई। वहां पर पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी।
जिसके बाद युवक उसे बहला फुसला कर शहर के अलग-अलग होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िया ने बताया कि युवक ने कहा कि उसे पैसों का जरूरत है। उसकी बातों में आकर उसने अपनी मां के गहने युवक को दे दिए। जिसके बाद पीड़िता जब उससे गहनों के बारे में पूछती तो वह बात को बदल देता।
पीड़िता ने बताया कि बाद में युवक से गहने मांगने पर उसके साथ गाली गलौज करने लगा और गहने लौटाने से भी इंकार कर दिया। जिससे तंग आकर युवती ने जहरीला करल पदार्थ पी लिया था। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।