Loading...

सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने की ठगी, व्यक्ति से ठगे इतने रुपए…..

PARUL • 24 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

हिमचाल प्रदेश ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला जिला कुल्लू से सामने आया है जहां एक व्यक्ति के साथ 12.20 लाख रुपए की ठगी हुई है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए एक विदेशी व्यक्ति से हुई थी। जिसने खुद को इंग्लैंड का रहने वाला बताया था। आरोपी व्यक्ति ने खुद को पेशे से डॉक्टर बताया था। आरोपी ने कहा कि वह छह महीने के लिए काम के सिलसिले में अपोलो अस्पताल दिल्ली में आएगा और तब तक दिल्ली में ही रहेगा।

जिसके कुछ दिनों बाद वह भारत आया और अपने एटीएम कार्ड के खराब होने की बात पीड़ित से कही। जिसके बाद उसने पीड़ित से मदद के रूप में कुछ पैसे मांगने शुरू किए। वह अलग-अलग खातों तथा गूगल पे नंबरों पर पीड़ित से पैसे ठगने लगा। धीरे-धीरे आरोपी व्यक्ति ने पीड़ित से 12,20,500 रुपए की ठगी कर ली।

बता दें कि आरोपी ने उसे झांसा भी दिया था कि वह उसके खाते में 25,000 डॉलर भेज रहा है। तो वहीं उसने इंग्लैंड जाकर महंगा गिफ्ट भेजने की भी बात कही थी। जब पीड़ित को लगा कि उसके साथ ठगी हुई है उसने तुरंत ही एसपी से इसकी शिकायत की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साक्षी वर्मा पुलिस अधीक्षक कुल्लू द्वारा मामले की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।