Loading...

सोशल वेलफेयर सोसायटी फॉर वूमेंस जिला सिरमौर समिति ने एमसी नाहन को सौंपा ज्ञापन

Ankita • 21 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

सोशल वेलफेयर सोसायटी फॉर वूमेंस जिला सिरमौर समिति ने आज नाहन नगर पालिका परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर को एक ज्ञापन सौंपा।

दिए गए ज्ञापन में उन्होंने प्रशासन से निवेदन है की है कि हमारी संस्था की महिलाए जो आर्गेनिक खेती कर रही है और घर बैठे बहुत सी वस्तुओ का निर्माण कर रही है जैसे राखी, होली के रंग, गोबर से बने दिए, बांस की वस्तुएं, चीड़ के पत्तो से बनी वस्तुएं और भी बहुत कुछ जो बना रही है उनके लिए एक बाजार में स्टॉल दिया जाए जिससे उनकी वस्तुएं बिके और वे आत्मनिर्भर बने अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।

बता दें केवल एक महिला नहीं बल्कि जिले से संबंधित सभी महिलाओं को आगे आने का मोका मिलेगा और महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर आज सोसाइटी की प्रदेश उपाध्यक्ष साधना बर्मन, जिला की समिति के सदस्य उपाध्यक्ष रेखा ठाकुर, अनीता देवी, सुनीता शर्मा और अंजुबाला उपस्थित रहे।