स्कूटी और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, एक घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में बाशिंग के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रोहित (25) पुत्र सुदर्शन, गांव बागन, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाशिंग में स्कूटी और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर किया गया।
सूचना मिलते हो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है