HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना ज्वालमुखी के अंतर्गत एक व्यक्ति ने स्कूटी से राहगीर को टक्कर मार दी है। हादसे में राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय तिलकराज पुत्र रिखी राम निवासी सकडयालु के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कूटी चालक तनीष पुत्र राकेश कुमार, निवासी वार्ड नंबर 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तनीष अपनी स्कूटी पर डोल से ज्वालमुखी की ओर आ रहा था। इसी दौरान डोल से निकलते ही उसने अचानक पैदल जा रहे तिलकराज को टक्कर मार दी। हादसे में तिलकराज की मौके पर ही मौत हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं हादसे के बाद सुचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा में भेज दिया। साथ ही स्कूटी चालक तनीष के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के चलते मामला दर्ज किया है। डीएसपी विकास धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
