लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्कूली छात्रा ने पुल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

SAPNA THAKUR | 23 नवंबर 2022 at 2:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

प्रदेश के जिला कुल्लू में स्कूली छात्रा ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि, छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बीती शाम स्कूली छात्रा को लोगों ने पुल पर घूमते हुए देखा और थोड़ी देर बाद स्कूली छात्रा ने जिया पुल से छलांग लगा दी। जिसके बाद इस बारे में ग्राम पंचायत जिया के प्रधान संजीव कुमार ने भुंतर पुलिस को सूचना। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि छात्रा का स्कूली बैग पुल के ऊपर ही पड़ा हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया परंतु छात्रा का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच आज सुबह लोगों ने छात्रा का शव ब्यास-पार्वती संगम के बीच में फंसा हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राफ्टिंग के सहयोग से रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा पांगी की निवासी है और अपने दादा-दादी के पास मौहल में रहती है I एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]