Loading...

स्कूल के अध्यापक ने कार में छात्रा से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Ankita 28 Mar 2024 Edited 28 Mar 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत स्कूल के एक अध्यापक द्वारा कार में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पिता के साथ पुलिस थाना गोहर पहुंच कर आरोपी अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद जैसे ही बच्चे अपने घर जा रहे थे तो उक्त अध्यापक कार लेकर उसके के पास पहुंचा और उसे यह कहकर गाड़ी में बैठा लिया कि वह उसे आगे तक छोड़ देगा। जैसे ही वह कार लेकर स्कूल से थोड़ी दूर एकांत स्थान पर पहुंचा तो उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

जब छात्रा ने शोर मचाने और चिल्लाने की बात कही तो अध्यापक ने उसे अपनी कार से नीचे उतार दिया और मौके से गाड़ी से भगाकर चला गया। इसके बाद डरी-सहमी बच्ची घर पहुंची और अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। डीएसपी जिला मुख्यालय देव राज ने मामले की पुष्टि की है।