स्कूल के छात्र आदित्य शर्मा ने हरिपुर मोहल्ला में नाजायज पार्किंग पर एसपी से करी शिकायत
श्री ब्राह्मण सभा जिला सिरमौर के माध्यम से अवैध पार्किंग हटवाने की करी मांग
HNN/ नाहन
हरिपुर मोहल्ला निवासी छात्र आदित्य शर्मा ने श्री ब्राह्मण सभा जिला सिरमौर के माध्यम से अवैध पार्किंग का मुद्दा उठाया है। आदित्य शर्मा के द्वारा हरिपुर मोहल्ला सीएमओ रेजिडेंस के ठीक सामने पायल रेस्टोरेंट के साथ अवैध पार्किंग को दुर्घटना का बड़ा कारण बताया है।
आदित्य दत्त शर्मा का कहना है कि मेडिकल कॉलेज से लेकर गर्ल्स स्कूल तक सड़क के एक साइड अवैध पार्किंग के चलते हर वक्त दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। आदित्य ने शिकायत पत्र में बताया कि इस अवैध पार्किंग के चलते न केवल स्कूल आने जाने वाले बच्चों को बल्कि मेडिकल कॉलेज में आने जाने वाले प्रशिक्षण डॉक्टर को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
यही नहीं अस्पताल आने जाने वाले मरीजों को भी कई बार जाम की स्थिति से गुजरना पड़ता है। आदित्य ने अपनी यह शिकायत जिला पुलिस कप्तान रमन कुमार मीणा को सौंपी। आदित्य ने एसपी सिरमौर से बताया कि यह सारी गाड़ियां मेडिकल कॉलेज की जमीन तथा नर्सिंग हॉस्टल के सामने खड़ी की जा सकती हैं। बावजूद इसके लोगों के द्वारा सड़क पर ही अवैध रूप से वाहन पार्क किया जा रहे हैं।