लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्कूल बस और बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत, 18 वर्षीय चालक हुआ घायल

PARUL | 31 अक्तूबर 2023 at 12:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के चौकी कस्बे में एक सड़क हादसा सामने आया है जहां एक स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में बाइक चालक बुरी तरह घायल हुआ है। घायल की पहचान 18 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र प्रमोद सिंह, गांव अमनेड़, हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल बस टिक्कर की ओर से चौकी की तरफ जा रही थी जबकि बाइक सवार चौकी से टिक्कर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ताल से थोड़ा सा आगे उतराई में चौकी कस्बे में बाइक और एक निजी स्कूल बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है और बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हुई हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद घायल को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से प्राथमिक उपचार मिलने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

एएसपी अशोक कुमार द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि निजी बस चालक से मामले में पूछताछ की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]