Loading...

स्थानीय अवकाश / लोहड़ी और सायर मेले पर यहाँ घोषित किए गए स्थानीय अवकाश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / बिलासपुर

13 जनवरी और 16 सितंबर को सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने वर्ष 2025 के लिए लोहड़ी और सायर मेले के अवसर पर दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। 13 जनवरी (सोमवार) को लोहड़ी और 16 सितंबर (मंगलवार) को सायर मेले के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि ये अवकाश केवल जिला बिलासपुर के लिए मान्य होंगे। इन अवकाशों से लोगों को इन सांस्कृतिक पर्वों को हर्षोल्लास से मनाने का अवसर मिलेगा ।