स्थानीय पुलिस ने चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया मुख्य सरगना
HNN/मंडी
जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में स्थानीय पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम चरस सहित मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सरवण कुमार 45 निवासी गांव जिल्हन, डाकघर झटींगरी तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गलू के पास एक मंदिर में योजनाबद्ध तरीके से चरस तस्करी के मुख्य सरगना को काबू किया और उसकी तलाशी ली। तलशी के दौरान उसके कब्जे से 1.300 किलो चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी सरवण कुमार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी पर चरस तस्करी के विभिन्न मामलों में नामजद होने के भी साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। प्रदेश के किन पुलिस थानों में चरस तस्करी के मामले आरोपी पर दर्ज है, इसकी जानकारी भी पुलिस हासिल कर सख्त कार्यवाही अमल में लाएगी।