Loading...

स्मृति ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जुन्गा स्कूल में पहला स्थान किया प्राप्त

Ankita • 26 May 2023 • 1 Min Read

प्रधानाचार्या ने सभी होनहार विद्यार्थियों को माला पहनाकर किया सम्मानित

HNN/ शिमला

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा का मेट्रिक की परीक्षा में बेटियां ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। इस परीक्षा में स्मृति ने 700 में से 648 अर्थात 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में पहला स्थान प्राप्त स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी प्रकार कशिश ने 606 और निहारिका ने 584 अंक हासिल करके क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।

हांलाकि मेट्रिक का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सुमन चंदेल ने बताया कि परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले दस विद्यार्थी है जिनमें आठ छात्राएं शामिल है। दसवीं परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्या ने सभी होनहार विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इन्होंनेबताया कि उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली बेटियां बहुत ही होनहार व मेहनती है।