स्लेटपोश मकान में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान

By PARUL Published: 17 Dec 2023, 11:44 AM | Updated: 17 Dec 2023, 11:44 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में ज्वालामुखी क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत दरंग में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां एक सलेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में पीड़ित परिवार को लगभग पौने दो लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित की पहचान चमन गोस्वामी निवासी दरंग के रूप में हुई है। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, चमन गोस्वामी के मकान में अचानक शॉट सर्किट हुआ और उनका पुश्तेनी सलेटपोश मकान आग की चपेट में आ गया। हालाँकि रात को ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन अग्निकांड में मकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।

तो वहीं उस कच्चे मकान में किराए पर रह रहे उत्तर प्रदेश के मजूदरों का सामान भी जलकर राख हो गया। अगले दिन स्थानीय पटवारी ने दरंग में चमन गोस्वामी के मकान का निरीक्षण किया, जिसमें चमन गोस्वामी को लगभग पौने दो लाख का नुकसान हुआ है। जबकि किराए पर रह रहे उत्तर प्रदेश के मजूदरों को लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।