Loading...

हंस फाउंडेशन दिल्ली ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए 5 करोड़ रुपए

Ankita • 23 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हंस फाउंडेशन दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कपूर ने आज यहां फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपए की राशि का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने दानी सज्जनों से इस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया।