Loading...

हजार महिलाओं ने रामपुर बाजार में फाग मेले के तीसरे दिन डाली महानाटी

Ankita • 11 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर बाजार में 11:30 बजे जिला स्तरीय फाग मेले के तीसरे दिन महानाटी का आयोजन किया गया। महानाटी में करीब 1000 के करीब महिलाओं ने भाग लिया और लोगों को भी झूमने पर मजबूर किया। महिलाओं ने इस महानाटी के माध्यम से नशा अभियान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर भी लोगों को जागरूक किया।

इस महानाटी को देखने के लिए सुबह से काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। महानाटी में प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा जिसक अंतर्गत प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले महिला मंडलों को सम्मानित किया जाएगा।

पारंपरिक वेशभूषा, पुरानी संस्कृति, रहन-सहन, पारंपरिक व्यंजनों को इस नाटी के माध्यम से दिखाया गया। पूरे बाजार में महानाटी मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।