Loading...

हत्या की रंजिश के चलते परिवार से की गाली-गलौज, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR • 20 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

सदर थाना के तहत मलूकपुर में एक परिवार के साथ गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं उक्त आरोपियों ने परिवार को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। आरोपी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं जो कि हत्या की रंजिश के चलते मलूकपुर पहुंचे थे। वहीँ, गुरदीप कौर निवासी मलूकपुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वही पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह अपने बेटों के साथ घर पर मौजूद थी तो उसी दौरान बलजिंद्र सिंह उर्फ पपलू निवासी मलूकपुर, जिंदू निवासी प्लासी जिला रोपड़ व एक अन्य उसके घर आए और गाली गलौज करने लगे।

इतना ही नहीं इस दौरान आरोपियों के हाथों में गंडासी और रॉड भी थी। जिसके चलते परिवार के सभी सदस्य घबरा गए और उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। गुरदीप कौर ने बताया कि बजजिंद्र उर्फ पपलू के भाई की हत्या के केस में उसका पति जसवीर सिंह जेल मे है जिसकी रंजिश के चलते वह यहां आए थे।