HNN/ कुल्लू
हिमाचल के जिला कुल्लू में हत्या करने वाले एक आरोपी ने अब फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बता दें आरोपी का शव शाक्टी में जंगल में फंदे से लटका हुआ मिला है। बता दें हत्या को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। हालाँकि आरोपी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने 14 नवंबर की रात को एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से यह आरोपी फरार चल रहा था। गाड़ा पारली पंचायत के पूर्व प्रधान बुधराम के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
परंतु आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। अब शाक्टी के लोगों ने आरोपी का शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ देखा। जिसके बाद तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group