लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हमारी संस्कृति, हमारी पहचान- संजय अवस्थी

PARUL | 25 अक्तूबर 2023 at 1:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नवगांव में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1.60 करोड़ रुपए की राशि करी स्वीकृत

HNN/सोलन

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और युवाओं को अपनी संस्कृति तथा लोकाचार की जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। संजय अवस्थी सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के गांव मंगरूड में दशहरा मेला को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि दशहरा का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व से सीख लेकर अपने जीवन को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा ताकि भावी पीढ़ी अपनी परम्पराओं से रू-ब-रू हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अचानक आई आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन-जन तक पहुंचकर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भारी वर्षा के प्रभावितों के लिए राहत पैकेज दिया गया है। राहत पैकेज के तहत भारी वर्षा के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 7 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि नवगांव में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1.60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उप केन्द्र मंगरूड के निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत मंगरूड में 2.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन नेहरू जागृति क्लब कुईरू खाला का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रारूप के अनुसार सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने युवा जागृति क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

संजय अवस्थी ने तदोपरांत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में दशहरा उत्सव में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार हमें धर्म के साथ जीवन में सत्व के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हो गया। उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न खेलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। वालीबाल प्रतियोगिता में शिमला विजेता तथा दाड़लाघाट उप विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में नम्होल विजेता तथा धुन्दन उप विजेता रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]