Loading...

हमीरपुर के 29 वर्षीय युवक ने कसोल में की आत्महत्या

PARUL • 10 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में हमीरपुर के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने कुल्लू के पर्यटन स्थल कसोल के पास कटागला में यह खौफनाक कदम उठाया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय अभिषेक पुत्र कालीदास गांव चौतरा, डाकघर मेड़, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि अभिषेक कटागला में एक कैंपिंग में बतौर हेल्पर के रूप में काम करता था। जिस दौरान उसने बीते दिन 8 सितंबर को हॉल की छत में लगे लोहे के एंगल में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पुलिस को इस घटना की सुचना मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक के शव को पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल भिजवाया। एसपी साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि अभिषेक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

साक्षी वर्मा ने बताया कि युवक की ओर से फंदा लगाने के मामले में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।