HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में उपमंडल नादौन के अंतर्गत आने वाले कोहला गांव में पुलिस ने दो दिन पहले 1.400 किलोग्राम चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस इन्हें चरस बेचने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही थी। दोनों आरोपियों की पहचान बच्चन सिंह व अशोक कुमार के रूप में हुई है।
बता दें कि पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 43 वर्षीय परिपत गांव सरन सैंज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनएच अंब पर कोहला गांव के पास लगाए गए नाके के दौरान पकड़ा था। जिस दौरान पुलिस ने कार की डिक्की की पैकिंग के अंदर छुपा कर रखी करीब 1.400 किलोग्राम चरस बरामद की थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद अब उन्हें चरस बेचने वाले की तलाश कर रही थी। इसी के चलते पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की और चरस बेचने वाले आरोपी परिपत को उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया। एसपी डॉ. आकृति शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





