Loading...

हमीरपुर में पूर्व उपप्रधान ने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या की

PARUL • 28 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पूर्व उपप्रधान विक्रम सिंह ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास लाइसेंसी बंदूक थी और उसने देर रात खुद को गोली मारी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक विक्रम सिंह 52 साल के थे और उनके परिवार में एक बेटी है जो जमा एक कक्षा में पढ़ती है। विक्रम सिंह 2006 से 2010 तक भेल पंचायत के उप प्रधान भी रहे थे।

पुलिस थाना बड़सर के एसएचओ प्रवीण राणा ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच जारी है।