Loading...

हमीरपुर में संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव

NEHA • 15 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के समीप सुलगवान में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। जाहू से हमीरपुर वाया मुंडखर सड़क के किनारे मृतक का शव मिला, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए।

मृतक धमरोल का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मामले में और जानकारी के लिए पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान का इंतजार है।