हमीरपुर में स्कूल परिसर में मारपीट और छात्रा के साथ बदसलूकी मामला दर्ज
HNN/हमीरपुर
हमीरपुर में स्कूल परिसर में मारपीट और छात्रा के साथ बदसलूकी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं हैं। पहली घटना में कुछ बाहरी युवकों ने स्कूल के परिसर में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों की पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग आरोपियों से पूछताछ की है और भारतीय दंड संहिता की धारा 332(सी), 191(2), 190, 115(2), 353 के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी घटना में एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने महिला थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज कराई कि इशांत ठाकुर नामक युवक और उसके साथ 8-10 अन्य लड़कों ने उसे अपशब्द कहे और सीटियां बजाईं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 75, 79 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने पुष्टि की है कि दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है, जिनमें चार नाबालिग शामिल हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।