हरिद्वार से संस्कार कर लौट रहा कुनिहार का परिवार यशवंत विहार में हुआ दुर्घटना का शिकार
सड़क के किनारे अवैध पार्किंग बनी दुर्घटना का कारण
HNN / नाहन
नाहन के यशवंत विहार एनएच-907 ए मारुति स्टेशन के पास कार एक्सीडेंट होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनिहार निवासी विक्रम सिंह अपने परिवार के साथ घर में हुई मौत के बाद संस्कार कर हरिद्वार से लौट रहा था। घटना करीब शाम 4:00 बजे के आसपास की है। जैसे ही चालक यशवंत विहार से गुजर रहा था तो अचानक सामने से आ रही ओवरटेक कर गाड़ी को बचाते हुए उसकी गाड़ी अवैध रूप से पार्क की गई गाड़ी के साथ जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बगैर नंबर नई कार जोकि मारुति एजेंसी वालों की थी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में संस्कार कर वापस लौट रहे परिवार के एक सदस्य को सिर पर चोट लगी है। गाड़ी संख्या एचपी (11 ए 4372) में करीब 5 लोग सवार थे। इस दुर्घटना की बड़ी वजह सड़क के किनारे खड़ी की गई अवैध रूप से गाड़ियों को माना जा रहा है।
सड़क पर कहीं बैरिकेड ना होने के कारण अक्सर यहां पर वाहन चालक द्रुत गति से वाहन दौड़ाते हैं। यही नहीं यशवंत विहार में मारुति का शोरूम है, मगर पार्किंग ना होने के कारण उनके द्वारा गाड़ी सड़क पर ही खड़ी की जाती है। कार चालक विक्रम का कहना है कि वह ओवरटेक कर रही गाड़ी को बचा रहा था मगर सड़क के किनारे जगह ना मिल पाने के कारण खड़ी गाड़ी से जा टकराया। इस दुर्घटना में कुनिहार निवासी विक्रम की गाड़ी सहित मारुति शोरूम की नई गाड़ी को नुक्सान हुआ है।