हरिपुरधार हत्या मामले में पुलिस ने अग्रिम जमानत खत्म होते ही पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के हरिपुरधार में कांग्रेस नेता के बडे भाई राजेंद्र ठाकुर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने अब एक महीने बाद अग्रिम जमानत खत्म होते ही फिर से पांचवें आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी रजत लालत टोपी (24) मंझोली तहसील कुपवी ( शिमला) का रहने वाला है। जिसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाऐगा।
जानकारी के मुताबिक, इस आरोपी ने बीती 22 अगस्त को उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी। उसके बाद से ही यह आरोपी मामले की जांच में शामिल था। लेकिन अगली जमानत खारिज होते ही संगडाह पुलिस ने इसे बुधवार हिरासत में ले लिया है।
बता दें हरिपुरधार हत्या के मामले में पुलिस ने चार युवकों को पहले ही गिरफ्तार करके उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है। जबकि पांचवें आरोपी ने प्रदेश उच्च न्यायालय से अपनी अग्रिम जमानत लेकर इस मामले में शामिल हुआ था। बीती 16 सितंबर इसकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया है। डीएसपी संगडाह मुकेश डड्वाल ने खबर की पुष्टि की है।