Loading...

हरियाणा का युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार

PARUL 29 Mar 2024 Edited 29 Mar 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने हरियाणा के एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान हर्ष कौशिक पुत्र शिव कुमार कौशिक निवासी हाऊस नंबर 1017/26 गली नंबर 9 कल्याण नगर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने भुंतर-मणिकर्ण रोड पर हुरलू धार के पास युवक को जांच के लिए रोका।

इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।