Loading...

हरियाणा के युवक ने होटल के कर्मचारी पर चाकू से किया हमला, मामला दर्ज

PARUL • 18 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की पार्वती वैली में हरियाणा के युवक ने एक होटल के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में उपचार किया गया है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नमन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, डायमंड वैली होटल के कर्मचारी लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि वह संतोष और सीता राम के साथ कूड़े-कचरे को ठिकाने लगाने गया। इस दौरान साथ वाले गैस्ट हाऊस में हरियाणा के युवक के साथ इनकी बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि हरियाणा के युवक ने गुस्से में आकर चाकू निकाला और सीता राम के ऊपर हमला कर दिया।

हमले में उसके दोनों कंधों पर चोटें आईं, वहीं आरोपी ने बैल्ट से भी उसके सिर पर मारा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है एसपी खुशहाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।