हरियाणा के 7 जिलों में इतने दिन तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं….
हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते 15 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। हरियाणा सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में इंटरनेट बंद रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब से दिल्ली कूच कर रहे किसानों और पुलिस के बीच मंगलवार को हरियाणा के जींद के निकट टकराव हुआ, जिसमें एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा कई किसानों को भी चोटें आई हैं।
गौरतलब है कि किसानों के ‘दिल्ली कूच’ की घोषणा के चलते हरियाणा सरकार ने बीते शनिवार की शाम को अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 11 फरवरी से 13 फरवरी तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया था।