Loading...

हरोली में महिला ने देवर पर मारपीट का आरोप लगाया

NEHA • 30 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली थाना क्षेत्र के गांव पंजावर में एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला बलवीर कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके देवर ने उससे और उसके पति के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आई हैं।

पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हरोली थाना के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने पुलिस से अपने देवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की संभावना है।