Loading...

हांगकांग में हुई 5 हजार मीटर हाफ मैराथन में सावन बरवाल ने पाया 10वां स्थान

PARUL • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

हांगकांग में चल रही हाफ मैराथन में जिला मंडी के सावन बरवाल ने 5 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 10वां स्थान पाकर जिला सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। बता दें कि सावन बरवाल विश्व स्तरीय हाफ मैराथन में टॉप टेन में स्थान बनाने वाले एकमात्र धावक बने हैं। सावन बरवाल ने एक घंटा छह मिनट 10 सेकेंड में दौड़ को पूरा किया। उन्होंने कीनिया, यूगांडा, इथोपिया जैसे देशों के टॉप धावकों को कड़ी टक्कर देते हुए 10वां स्थान प्राप्त किया है।

बता दें कि सावन बरवाल की उम्र 24 है और वह जोगिंद्रनगर उपमंडल के रडा भखेड (ऐहजू) के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पिता कुलदीप बरवाल और माता सुभद्रा देवी गदगद हैं। उन्होंने कहा कि बेटे ने हाफ मैराथन में बेस्ट देने का प्रयास किया है और देश-दुनिया में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बेटे पर उन्हें नाज है। वहीं सावन के कोच रहे गोपाल ठाकुर ने बताया कि वह मेहनती धावक है। कड़ी मेहनत कर ही उसने मुकाम हासिल किया है।

बता दें कि बीते दिनों संयुक्त अरब अमीरात में हुई एशिया हाफ मैराथन प्रतियोगिता में भारत की तरफ से सावन बरवाल ने कांस्य पदक जीता था। सावन बरवाल ने अब विश्व स्तर पर प्रतिभा का डंका बजाया है। उन्हें इस हाफ मैराथन में सीधा प्रवेश मिला था। इससे पहले भी सावन के कई मेडल जीत चुके हैं।