Loading...

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 मजदूर, एक की मौत, दूसरा बुरी तरह झुलसा

Ankita • 10 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के कुमारसेन में हाईटेंशन लाइट की चपेट में 2 मजदूर आ गए, जिस कारण एक की मौत हो गई है और दूसरा बुरी तरह झुलसा है। घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

मृतक की पहचान जेसन उर्फ काला (23) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के गांव बनेदखास के तौर पर हुई है। घायल की पहचान संजीत कुमार (19) निवासी मुज्जफरपुर बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही आईपीसी की धाराओं 336,337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बिजली बोर्ड द्वारा कुमारसेन क्षेत्र में किंगल से काना को जाने वाली 22 केवी की एचटी लाइन की वायर को बदलने का काम किया जा रहा है।

इस दौरान इस काम में संजीत, जेसन, अब्दुल रहमान, दीपक, धीरज और अब्दुल करीम नामक मजदूर जुटे थे। इस दौरान दो मजदूर 66 केवी एचटी लाइन के संपर्क में आकर बुरी तरह से झुलस गए।

जिसके बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों द्वारा इन्हें उपचार के लिए कुमारसेन अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। संजीत की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।