लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हाटियों को मिला एसटी दर्जा प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

PARUL | 1 जनवरी 2024 at 10:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

खुशी में झूम उठा ट्रांस गिरी क्षेत्र, बांटे लड्डू और जमकर हुई आतिशबाजी

HNN/नाहन

प्रदेश सरकार को केंद्र से मिली नोटिफिकेशन के बाद सरकार ने कैबिनेट में किए गए अपने वादे के अनुसार अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के बाद प्रदेश सरकार ने ट्रांस गिरी एरिया के हाटी समुदाय को जनजातीय कानून में शामिल कर लिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा जैसे ही इसकी अधिसूचना जारी की गई वैसे ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हरिपुरधार ,संग्डाह, नौराधार, रोहनाट, शिलाई, कफोटा, टिंबी ,कोटी धीमान, सुंदर घाट ,बोगधर लगभग पूरे गिरी पार् क्षेत्र में दिवाली जैसा जश्न मनाया गया। लोगों के द्वारा खुशी में जमकर लड्डू और मिठाइयां बांटी गई। यही नहीं हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में आतिशबाजी का भी नजारा खूब रहा।

जगह-जगह लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री और क्षेत्र के मामा बने जयराम ठाकुर, बलदेव तोमर आदि के जिंदाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर सहित दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने किए गए वादे के अनुसार अधिसूचना जारी कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

वहीं भाजपा नेताओं में शामिल प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बलवीर ठाकुर, मदन राणा आदि के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा, शाहिद तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। वहीं बृजराज ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्र से मिली सूचना के बाद 24 घंटे नहीं बल्कि मात्र कुछ ही घंटे में अधिसूचना जारी कर अपना वायदा और लोगों का भरोसा पूरा किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]