हाटी मामले में अपनी मंशा स्पष्ट करें उद्योग मंत्री- विनय छींटा
HNN/ नाहन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय छींटा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार व सरकार के मंत्री गिरिपार क्षेत्र के मुद्दे को जानबूझकर लटकाने का प्रयास कर रही है। नाहन में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विनय छींटा ने कहा के भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने गिरिपार क्षेत्र के 55 वर्ष पुराने हाटी जनजाति के मुद्दे को सीरे पहुंचाया है।
इस बिल को लोकसभा राज्यसभा व केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद देश की राष्ट्रपति ने भी हाटी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब यह मामला 22 अगस्त को हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति के सचिव के समक्ष लंबित है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हाटी बिल पर शीघ्र अधिसूचना जारी करें ताकि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की गिरी पार क्षेत्र के हजारों युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र की परीक्षाओं में अनुसूचित जनजाति का जो लाभ युवाओं को मिलना है उस मामले में प्रदेश सरकार जानबूझकर देरी कर रही है।
भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता विनय छींटा ने कहा कि हाटी की खुमली के दैरान शिलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक व वर्तमान में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आश्वासन दिया था कि हाटी क्षेत्र को उसका अधिकार दिलाने में वह अपना खून बहाने को भी तैयार है। परंतु अब प्रदेश के मंत्री अपने किए गए वादे को भूल गए हैं।
उन्होंने कहा की शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने हाटी मुद्दे को सीरे चढ़ाया तथा अपने प्रयास से प्रदेश से निवर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के माध्यम से केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर स्वीकृति प्रदान कर हाटी को जनजाति का दर्जा प्रदान करवाया है।
ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार व सरकार के उद्योग मंत्री अन्य संगठनों को भड़काने की बजाय हाटी मुद्दे को शीघ्र सीधे चढ़ाते हुए सरकार इस मामले में अपनी अधिसूचना जारी करें।