Loading...

हादसे का शिकार हुआ पत्थरों से भरा टिप्पर, चालक की मौत

PARUL • 12 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पत्थरों से भरा एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में टिप्पर चालक की मौके पर मौत हो गई है। मृतक चालक की पहचान शिमला के मैहली निवास पूर्ण सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक टिप्पर (HP 30- 5431) में पत्थर लेकर जा रहा था। इसी दौरान जब वह ठेला के पास पहुंचा तो टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस के एक अधिकारी ने खबर की पुष्टि की है।