हादसे का शिकार हुआ रेत से भरा टिप्पर, चालक की मौत
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत कुटुधार में रेत से भरा टिप्पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक चालक की पहचान आशीष (28) पुत्र देस राज निवासी गांव चिडोटी, तहसील चिड़गांव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, आशीष टिप्पर (63डी-3357) लेकर कुटुधार में स्टोन क्रशर से रेत लदकर रोहड़ू की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुटुधार में टिप्पर अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में चालक आशीष की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।