हादसे का शिकार हुई कार, पति-पत्नी बुरी तरह जख्मी
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में गेमन ब्रिज के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में दंपति घायल हुए है। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान वेदराम और उनकी पत्नी आशा ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में आगामी जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी डस्टर कार (HP34C-8183) में सवार होकर अपने घर घराकड से क़ुल्लू की तरफ आ रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह पुल के पास पहुंचे तो अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी।
हादसे में पति-पत्नी घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।