हादसे का शिकार हुई सैलानियों की गाड़ी, चार लोग घायल

By Ankita Published: 9 Jun 2023, 12:36 PM | Updated: 9 Jun 2023, 12:36 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के कसौली में सैलानियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना कसौली थाना के अंतर्गत मनोन के समीप हुई है। जब ये पर्यटक कसौली से अम्बाला लौट रहे थे तभी इनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार चारों लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता ने निकालकर अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार,जब यह गाड़ी मनोन के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में पलट गई।

उन्होंने बताया बताया कि घायलों को समय पर लोगों की मदद से निकाल लिया था। जिनको 108 एंबुलेंस में शीघ्र अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। कसौली थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है।